फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले की 200 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राओं को गांव में ही पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर संसाधन और माहौल मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए जिले की 200 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 720 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में काफी ऐसे बच्चे हैं, जो कुछ कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण परिवेश के छात्रों की सहूलियत के लिए शासन ने पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने की योजना शुरू की है। शासन से मिले निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जिला मुख्यालय से 200 ग्राम पंचायतों को चयनित कर प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही शासन स्तर से मुहर लगने के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा। यह लाइब्रेरी पंचायत भवन में ही संचालित होंगी।

जिला मुख्यालय पर खुलेगा विभागीय खाता
डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए जिला मुख्यालय पर इसका खाता खोला जाएगा। इसमें शासन स्तर से डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन


लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं को ये मिलेंगी सुविधाएं
डिजिटल लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर सिस्टम, वाईफाई सुविधा, बैठने के लिए कुर्सी-मेज, प्रकाश आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे छात्राें को अध्ययन में किसी तरह की कोई समस्या न हो।

ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी खुलवाने के यह होंगे मानक
ग्राम पंचायत स्तर पर खुलने वाली लाइब्रेरी में शासन स्तर से मानक तय किया गया है। इनमें वह ग्राम पंचायतें शामिल की जाएंगी। जिनके पास तीन कमरे व एक बड़ा हॉल हो। उन ग्राम पंचायतों में प्रमुखता के आधार पर इन्हें खुलवाया जाएगा। विभागीय स्तर से हुई पड़ताल में 200 ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव भेजा गया है।

वर्जन
शासन स्तर से आए आदेश के बाद ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। इसके तहत करीब 200 पंचायतों को चिह्नित हुई हैं। शासन से आदेश आते ही इनका काम शुरू हो जाएगा।- अंशुल वर्मा, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें