बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथोलॉजी में पिछले एक पखवाड़े से डायबिटीज चेक करने वाली मशीन की स्ट्रिप नहीं है। इससे संबंधित मरीजों को दिक्कत हो रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथोलॉजी में डायबिटीज चेक करने वाली मशीन की स्ट्रिप एक सप्ताह पूर्व खत्म हो गई थी। प्रभारी विमलेश तिवारी ने उसी दिन स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार को मामले की जानकारी दी थी। अधीक्षक ने भी अगले दिन सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजकर स्ट्रिप की डिमांड की थी।
इसके बाद भी अब तक स्ट्रिप नही आ पाई हैं। इससे डायबिटीज के मरीजों को दिक्कत होती है। इस बावत अधीक्षक ने बताया कि बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद