शेरपुर कलां में धरना-प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता स्रोत: प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने शेरपुरकलां को नगर पंचायत घोषित कराने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हसीबउर रहमान अंसारी को सौंपा। ज्ञापन में शेरपुर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भिजवाने के साथ पात्रों के राशन कार्ड बनवाने की भी मांग की।
धरना स्थल पर हुई सभा में भाकपा माले के जिला प्रभारी अफरोज आलम ने कहा कि शेरपुर में 30 हजार से ज्यादा आबादी और 20 हजार के करीब मतदाता है। शेरपुरकलां को लंबे समय से नगर पंचायत बनाने की मांग की जा रही है। मगर उसे अनसुना किया जा रहा है। नगर पंचायत बनने से साफ-सफाई के साथ कस्बे में विकास की गति तेज होगी। इस मौके पर देवीदयाल, इलियास खां, रिफाकत खां, दिलशाद, फिरोज अंसारी, देव प्रसाद, करन कुमार, नन्हें, धर्मपाल, फारूख, अयूब अंसारी, मुबारिक शाह आदि शामिल रहे।