फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यज्ञों में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

विज्ञापन
बीसलपुर के श​क्ति पीठ में यज्ञ में मौजूद लोग।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। रविवार को आर्य समाज भवन में देव और शक्ति पीठ में गायत्री यज्ञ हुआ। इन कार्यक्रमों मे श्रद्धालुओंं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

दोनों कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। हाथ जोड़कर यज्ञ स्थलों की परिक्रमा की और मनौतियां मानी। कार्यक्रम स्थल पूरे समय जयघोषों से गूंजते रहे। आर्य समाज भवन मेंं हुए देव यज्ञ के बाद वेदों का स्वाध्याय किया गया। जयघोष और शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान मोहनस्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. राजेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि-विधान से यज्ञ कराया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह, मीरा देवी, पुष्पा देवी, सरला देवी, गंगा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें