फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिया से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की कार, महिला की मौत, बच्ची समेत पांच गंभीर घायल

Mon, 14 Apr 2025 10:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के घुंघचाई-बंडा हाईवे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। गुलरिया भूप सिंह के समीप तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार सुबह घुंघचाई-बंडा हाईवे पर गुलरिया भूप सिंह स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत पांच श्रद्धालु घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे से उतरकर पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। कार में सवार महिला उषा देवी (50) निवासी गांव पुरैना, थाना पुवायां (शाहजंहापुर) की मौके पर ही मौत हो गई। पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच साल की बच्ची भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रॉली में घुसी कार, टेंट कारोबारी समेत तीन लोग गंभीर घायल
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग पूर्णागिरि धाम से अपने घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। 

विज्ञापन

ये श्रद्धालु घायल हुए
  • कार चालक अमित (28 वर्ष) पुत्र विजय सिंह वर्मा निवासी गांव पुरैना थाना पुवायां
  • अमित की पत्नी नीतू (25 वर्ष)
  • बेटी अनामिका (पांच वर्ष) घायल 
  • सुमन पत्नी डॉक्टर राजन निवासी गांव सैलापुर, थाना माधवगंज, जिला हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें