समन्वय समिति की पहली बैठक में हुआ मंथन
जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (डीएलसीसीसी) की पहली बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें कार्मिकों की तैनाती पर चर्चा हुई। समन्वय समिति के अध्यक्ष डीएम/प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मास्टर एवं फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की सूची को पहले से ही डिजिटल तैयार कर लिया जाए। बैठक का संचालन एडीएम संतोष कुमार सिंह ने किया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, डीपीआरओ कमल किशोर, अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजया चौधरी एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मो. शिब्तेन अली मौजूद रहे।
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जनगणना पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मकानों की गणना 22 मई से शुरू होगी। जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होनी है। फील्ड कार्य के लिए 700 से 800 प्रगणक नियुक्त किए जाएंगे। छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति होगी।