पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास न मिलने के विरोध में ग्रामीण ने परिवार के साथ आमरण अनशन शुरू है। बृहस्पतिवार को नेहरू पार्क में अनशन पर बैठे परिवार ने मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों को खुला मांग पत्र भी भेजा है।
बीसलपुर विकास खंड के गांव रायपुर निवासी लालाराम परिवार के साथ बृहस्पतिवार को नेहरू पार्क पहुंचा और आमरण अनशन शुरू किया। लालाराम का आरोप है कि बीडीओ बीसलपुर व प्रधान की मिलीभगत के चलते पात्र होने के बाद भी उनके परिवार का नाम लोहिया आवास की पात्रता सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है जबकि गांव में धनवान व अपात्र लोगों से धन लेकर आवास स्वीकृत किए गए हैं। लालाराम क आरोप है कि आवास की मांग करने वह बीडीओ बीसलपुर के पास पहुंचे तो उन्होंने खुद को पीसीए बताते हुए परिवार से अभद्रता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री, डीएम व सीडीओ के नाम खुला मांग पत्र भी भेजा। चार सूत्रीय इस मांग पत्र में रायपुर के लोहिया आवास की सूची की जांच कराने, बीडीओ पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराने एवं जनवरी 2008 से नवंबर 2016 तक गांव में हुए शौचालय निर्माण की जांच कराने आदि की मांग शामिल है। अनशन पर बैठने वालों में पातीराम, ओमकार, पुष्पा देवी, मीरादेवी, रामेश्वर दयाल, लिखन्ना वती आदि थे।