फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिपो के चालकों-परिचालकों को मिलेगा नो-एक्सीडेंट रिवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में कमी लाने के लिए शुरू की गई योजना, अफसरों ने भेजे नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन निगम की ओर से नो एक्सीटेंड रिवार्ड योजना शुरू की गई है। इस योजना में उन चालकों-परिचालकों को लाभान्वित किया जाएगा। जिन चालकों से पूरे साल में किसी तरह का कोई सड़क हादसा नहीं हुआ हो। डिपो के जिम्मेदारों ने फिलहाल पांच चालकों-परिचालकों के नाम भेजे हैं।
प्रदेश सरकार सड़क हादसों की रोकथाम काे लेकर काफी गंभीर है। पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन निगम की ओर से चाललों-परिचालकों को सतर्क व जिम्मेदार बनाने के लिए नो एक्सीटेंड रिवार्ड योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

जिले से तीन चालकों व दो परिचालकों के नाम शासन को भेजे गए है। इस योजना में इन चालकों को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

हादसों की वजह से हर साल होता है काफी नुकसान
हर साल रोडवेज बसों के संचालन के दौरान कई हादसे होते हैं। ऐसे में कई बार बस थाने में खड़ी रहती है। बस छुड़ाने के लिए कई-कई बार थाने के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे डिपो के राजस्व को भी नुकसान होता है। मरम्मत आदि पर भी धनराशि खर्च होती है।
विज्ञापन



शासन स्तर से शुरू की गई नो एक्सीटेंड रिवार्ड योजना के अंतर्गत पांच नाम भेजे गए है। हर साल चालकों-परिचालकों के नाम सूचीबद्ध कर मुख्यालय भेजे जाएंगे। जहां इन्हें सम्मानित करते हुए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें