फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Thu, 03 Jul 2025 12:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र निवासी बाइक सवार दो युवक बुधवार रात घर जा रहे थे। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर देवहा नदी पुल के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


बरेली जिले के थाना क्योलड़िया के गांव अब्दला निवासी भगीरथ (25) पुत्र मेवाराम अपने साथी उमाशंकर के साथ बुधवार की रात बाइक से घर जा रहे थे। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर देवहा नदी पुल के पास उसकी बाइक पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। 

हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने भगीरथ को मृत घोषित कर दिया। उमाशंकर का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें