फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घने कोहरे ने सुबह किया परेशान, दोपहर में निकली धूप ने दी राहत

Tue, 07 Jan 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत में सोमवार की सुबह छाए घने कोहरे में जाते राहगीर।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार रात से छाई घने कोहरे की चादर सोमवार दोपहर तक बनी रही। इससे मार्गों पर वाहनों का आवागमन कम दिखा। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम को फिर गलन बढ़ी तो लोग ठिठुरने पर मजबूर हुए।
विज्ञापन

तराई में नए साल के बाद से मौसम ठंडा हो गया है। सर्द हवा और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। ठिठुरन देख लोगों ने बेवजह घरों से निकलने से भी परहेज किया। रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, सोमवार की सुबह घना कोहरा छाने के बाद दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। करीब तीन घंटे तक लोगों ने राहत महसूस की। लोग घरों से बाहर निकलकर जरूरी काम निपटाते दिखे। इससे मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई, लेकिन शाम होते ही फिर गलन बढ़ी तो लोग घरों में दुबक गए। धूप खिलने से तापमान भी बढ़ गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 16.4 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम 16.1 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

कोहरे में आपस में टकराए दो ट्रैक्टर-टॉली, हादसा टला

पीलीभीत। कोहरे के चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है। रविवार रात शहर में टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के निकट गन्ना लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली आपस में टकरा गई। हादसे के बाद एक ट्राॅली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई। दूसरे वाहन को मंगवाकर गन्ने को भरकर ले जाया गया। हादसे की वजह से टनकपुर मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। रात का समय होने की वजह से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को जल्द ही सड़क से हटवा दिया गया है। संवाद

पीलीभीत में सोमवार की सुबह छाए घने कोहरे में जाते राहगीर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें