फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: बदमाशों ने गन्ना बेचकर जा रहे किसान से लूटे 30 हजार रुपये, पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर हुई वारदात

Mon, 06 Jan 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में रविवार देर रात से लूटपाट की गई। हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 30 हजार रुपये और फोन लूट लिया। किसान चीनी मिल में गन्ना बेचकर लौट रहा था। 
विज्ञापन
पीड़ित किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में गन्ना बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे किसान को बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने धमकाकर किसान से 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना का पता चला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। एसओजी की टीम भी बदमाशों का सुराग लगा रही है।

विज्ञापन


बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव चोसरा निवासी किसान मोहित ने बताया कि रविवार को वह नोवल चीनी मिल बरखेड़ा में गन्ना बेचने आए थे। रात करीब नौ बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर जा रहे थे। उनके पास बेचे गए गन्ने के 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन था। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर नवादा महेश गांव के निकट दो बाइक से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने ट्रैक्टर पर चढ़कर उसे पकड़ लिया, जबकि अन्य ने उसके पास से 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए।

प्रशासनिक अफसर से मांगी मदद 
घटना के बाद पीड़ित सहम गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे एक प्रशासनिक अफसर के वाहन को रोका और घटना बताकर मदद मांगी। अफसर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी जुटाने के साथ मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन


Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त निकला कातिल, छह माह बाद खुला राज
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया। सोमवार को एसओजी की टीम भी क्षेत्र में सक्रिय रही। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें