गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। शुक्रवार से नया रोस्टर लागू होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बिजली जाने से पानी की भी समस्या हो रही है। इसके विरोध में वरुण यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ता शनिवार को गैस चौराहे पर एकत्र हुए।
कार्यकर्ताओं ने बिजली न आने और अधिकारियों के सही जानकारी न देने पर भी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का पुतला दहन किया। इस दौरान राजेश मिश्रा, प्रशांत अवस्थी, राजीव मिश्रा, पवन शर्मा, कपिल राठौर, सुखपाल लोधी, असीम, अयूश, प्रिंस, पवन, देव मिश्रा, महेंद्र सिंह, फिरोज अहमद, हिमांशु, विनोद राजपूत, शिवम माथुर, अंकित श्रीवास्तव, अनुज गौड़, अतुल अग्निहोत्री सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।