पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारह पत्थर गौटिया के कुछ लोग बृहस्पतिवार को बारह पत्थर चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क के पास जमा हुए और पार्क की नियमित रूप से सफाई न कराने को लेकर पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते अंबेडकर पार्क की सफाई नियमित रूप से नहीं होती है। प्रदर्शनकारियों में पालिका प्रशासन के प्रति काफी रोष दिख रहा था।
प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र गौतम, रामासरे सागर, गुड्डू सागर, कुलदीप सागर, पहलवान सागर, नन्हे बाबू, श्याम लाल, महेंद्र पाल, आकाश सिंह, चरन पाल, गौरीशंकर राठौर, श्याम बाबू, जयसिंह और विशाल मौर्य समेत तमाम लोग शामिल थे।