फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कई सालों से क्षतिग्रस्त रोड का निर्माण न होने पर किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jan 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में पार्षद रीता राठौर के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे वार्ड 30 के निवासी। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कई सालों से क्षतिग्रस्त गदियाना से शाहबाजनगर रोड का निर्माण न होने पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस बीच पार्षद रीता राठौर के नेतृत्व में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

वार्ड 30 जलालनगर बाहर चुंगी की पार्षद रीता के साथ वार्डवासी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी ने गदियाना से शाहबाजनगर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने व कई बार अवगत कराने के बावजूद उसका निर्माण न किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। पार्षद के पति छंगेलाल ने बताया कि रोड खराब होने के कारण कई गांवों के लोगों व कॉलोनीवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू न होने पर क्षेत्रवासियों के साथ पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
वहीं, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा द्वारा आश्वासन दिया गया है। प्रदर्शन व ज्ञापन के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद कुमार कनौजिया, सदर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीत गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री सचिन सैनी, किसान मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महानगर मंत्री सुरेंद्र सक्सेना, नेहा नबी, अहमद हनीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें