पूरनपुर। गांव नरायनपुर जमीमा निवासी व्यापारी नेता जगजीवन सिंह को मोबाइल पर व्हाट्सएप काॅल कर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न मिलने पर गोली मारकर उसकी और उसके परिवार की हत्या की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
व्यापारी नेता ने बताया कि उसके मोबाइल पर मंगलवार को हरविंद सिंह हिंदा ने व्हाट्सएप काॅल कर 20 लाख रुपये की मांग की। रंगदारी जल्दी न देने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद