बीसलपुर। क्रांतिकारी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को संयुक्त ज्ञापन देकर गांव दौलतपुर हीरा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुलवाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव दौलतपुर हीरा के समाजसेवी राधारमण गुप्ता ने वर्ष 1992 में अपनी दो एकड़ जमीन माध्यमिक शिक्षा विभाग को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुलवाने के लिए मुफ्त में दी थी। जमीन माध्यमिक शिक्षा विभाग के नाम दर्ज हो गई। विभागीय अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण अब तक उस जमीन पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहीं खुल पाया है।
इस बीच राधा रमण गुप्ता का निधन भी हो गया और उनकी अंतिम इच्छा नहीं पूरी हो पाई। विद्यालय खुल जाने से दौलतपुर हीरा और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को काफी सुविधा हो जाएगी। ज्ञापन पर मंच के प्रांतीय संरक्षक देव स्वरूप पटेल, वीरपाल, बुधपाल, लीलाधर, वीरेश कुमार, कमलेश चंद्र, संजीव कुमार, वीरबहादुर, रामदास आदि कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। संवाद