फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दाम बढ़ते ही कम हो गई प्रीमियम पेट्रोल की मांग, सामान्य की खरीद कर रहे वाहन चालक

Sat, 21 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के एक पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल लेते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ते ही खपत पर असर पड़ा है। सामान्य पेट्रोल की खपत और अधिक बढ़ गई है। जिले में रोजाना करीब एक हजार लीटर प्रीमियम पेट्रोल की खपत थी। कीमत में इजाफा होने के बाद सामान्य पेट्रोल की मशीनों पर उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है।
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच युद्ध के चलते प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। अब तक यह पेट्रोल उपभोक्ताओं को 101.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। अब इसकी कीमत 1.99 रुपये बढ़ा दी गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रीमियम पेट्रोल 103.63 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। जिले में करीब दस फ्यूल स्टेशन पर ही प्रीमियम पेट्रोल मिल रहा है।
फ्यूल स्टेशन संचालकों के अनुसार, प्रीमियम पेट्रोल की खपत पहले से ही काफी कम है। अगर, रोजाना की बात की जाए तो एक फ्यूल स्टेशन पर करीब 150 लीटर पेट्रोल एक दिन में बेचा जा रहा है। वहीं अगर जिले की बात की जाए तो करीब एक हजार लीटर इस तेल की खपत है। सामान्य पेट्रोल की खपत फ्यूल स्टेशन पर करीब एक हजार लीटर रोजाना की है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल आने के बाद एक पेट्रोल पंप पर इसकी खपत अब 100 लीटर ही रह गई है। जबकि सामान्य पेट्रोल की खपत प्रत्येक पंप पर करीब 150-200 लीटर और बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रीमियम और सामान्य तेल की जानकारी के बाद ले रहे पेट्रोल
शहर के नौगवां चौराहा स्थित एक फ्यूल स्टेशन पर मौजूद सेल्समैन ने बताया कि अधिकांश लोग सादा पेट्रोल की जानकारी लेने के बाद ही पेट्रोल लेते है। मूल्यों में हुई वृद्धि के बाद पूरे दिन में एक या दो लोग ही यहां पर प्रीमियम पेट्रोल के लिए पहुंच रहे हैं।
वर्जन
जिले में प्रीमियम पेट्रोल की खपत पहले से ही कम है। कुछ फ्यूल स्टेशनों पर ही यह पेट्रोल मिलता है। सादा पेट्रोल की उपलब्धता पर्याप्त है।- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें