फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह हजार रुपये लेकर कराया प्रसव, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर बारह हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। प्रसूता के पति ने सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद दो डॉक्टरों की कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

न्यूरिया के सैदपुर निवासी महेंद्र कुमार ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी शीला देवी को बीस दिसंबर जिला महिला अस्पताल भर्ती कराया था। ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। आरोप है कि कर्मचारियों ने प्रसव कराने के नाम पर बारह हजार रुपये लिए। महेंद्र मजदूरी करता है, उसने पैसे उधार लेकर दिए। ऑपरेशन के बाद कर्मचारी सुविधा शुल्क भी मांगने लगे। पीड़ित ने सीएमओ से शिकायत की। यह भी कहा कि वहां आशा भी मौजूद थी। गांव के प्रधान भी साथ आए थे। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। दो डॉक्टरों को जांच करने की जिम्मेदारी दी है। शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें