फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झुलसी युवती की मौत, पति समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। संदिग्ध हालात में झुलसी गांव प्रसादपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी शीतल की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। शीतल के पिता ने दहेज के लिए पुत्री पर डीजल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शीतल के पिता की ओर से उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा मजरा घियूना निवासी रामदुलारे ने बताया कि पुत्री शीतल की शादी गांव प्रसादपुर निवासी अजय के साथ 23 अप्रैल 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति अजय कुमार, सास छलिया, ससुर जगदीश प्रसाद, फुफेरी सास गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिघौरा निवासी दयावती दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर शीतल का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। शीतल और उसने कई बार ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। मांग को लेकर कई बार शीतल की पिटाई भी की गई। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से 22 मई को सुबह करीब नौ बजे शीतल के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बरेली में शीतल की शाम पांच बजे मौत हो गई। शीतल का शव उसके ससुराल वाले घर ले गए। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शीतल के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामदुलारे की ओर से शीतल के पति अजय कुमार, सास छलिया, ससुर जगदीश और फुफेरी सास दयावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-
विवाहिता को पीटकर छोड़ आए मायके

पुवायां। मोहल्ला कुरगंजा निवासी अंजू देवी ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अंजू ने बताया कि उनकी शादी जुलाई 2021 में पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव महताबनगर निवासी संजय से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति संजय, ससुर महेश, सास भीना देवी, ननद आशा, पूनम दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर परेशान किया जाने लगा। आठ मई को आरोपियों ने उनको पीटा और मायके के पास छोड़ आए। धमकी दी कि घर आने पर जान से मार देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव मचवाखेड़ा निवासी माखन लाल ने पुत्री ओमवती की शादी 23 अप्रैल 2022 को बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी आनंद प्रकाश के पुत्र राजेश कुमार के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। थाने में दी गई तहरीर में महिला ने कहा कि पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। बावजूद इसके दहेज कम होना बताकर ससुरा वाले उसके साथ मारपीट करते थे।
पिता से मोटरसाइकिल व डेढ़ लाख नकद दिए जाने की मांग की जा रही थी। आरोप है कि सात माह पूर्व उसे ससुरालियों ने बुरी तरह से मारा पीटा व घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राजेश कुमार, आनंद प्रकाश, गंगादेवी, हरीश कुमार, विद्यादेवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें