फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एआरटीओ के आदेश को नहीं मानते ई-रिक्शा चालक

विज्ञापन
ई-रिकशा पर नही लगा एंगिल । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बढ़ते हादसों को देखते हुए एआरटीओ ने सभी ई-रिक्शाें में एक तरफ लोह के रॉड लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक अधिकतर ई-रिक्शा चालकों ने लोहे के रॉड नहीं लगाए।
विज्ञापन

शहर में जाम से निजात पाने के लिए ई-रिक्शों का रूट प्लान तैयार कर एक साइड में लोहे का राॅड लगाने के आदेश दिए गए थे। जिससे एक ही साइड से सवारी चढ़ व उतर सकें। सीओ ट्रैफिक व एआरटीओ ने गौहनिया चौराहा से कचहरी मार्ग तक अभियान भी चलाया था। बावजूद इसके आदेश का पालन नहीं हुआ। ई-रिक्शा बेखाफ दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान चलाया जा रहा है। जिन रिक्शों में रॉड नहीं मिलेगी, अब उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें