फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि के दर्शन करके लौट रहे युवक की कार से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर बस से लौट रहे लखीमपुर खीरी के युवक को कार ने कुचल दिया। युवक पूरनपुर-खटीमा रोड पर लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरा था। परिवार वाले उसे सीएचसी लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे पूरनपुर-खव्ीमा रोड पर माधोटांडा थाना से दो किलोमीटर दूर जनपद लखीमपुर खीरी के थाना धौरहरा के गांव गुसैन पुरवा निवासी कौशल पिता बच्चाराम, भाई शत्रुघ्न, शत्रुघ्न की पत्नी और मां के साथ गांव और आसपास गांव के लोगों के साथ मां पूर्णागिरी के दर्शन करके लौट रहा था। पूरनपुर-खटीमा रोड पर थाना माधोटांडा से दो किलोमीटर पहले बस के रूकने पर वह लघुशंका करने नीचे उतरा। पूरनपुर की ओर से अनियंत्रित गति से जा रही कार ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद कार चालक कार कर भाग गया। कौशल को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। कौशल अपने चार भाईयों में रामप्रसाद से छोटा, जबकि शत्रुघन, कंधईलाल से बड़ा था। पुत्र की मौत पर बस में सवार बच्चा राम उनकी पत्नी शोकाकुल हो गए। परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें