फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: दो दिन से लापता साधु की लाश मिली, हत्या का संदेह, शक के आधार पर हिरासत में कुछ लोग

Fri, 08 Jul 2022 03:00 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया

सार

गुरुवार को सुबह मंदिर परिसर में एक स्थान पर खून के छींटे थे। शराब के दो पौवे खाली पड़े थे। जब आसपास के लोगों ने यह नजारा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनियां गांव में गुरुवार रात को महादेव मंदिर के साधु मदनलाल कश्यप उर्फ ऋषि गिरी (52) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह छह जुलाई की रात से लापता थे। आशंका है कि हत्या करके उनके शव को फेंक दिया गया है।

विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव उमरसठ निवासी मदनलाल कश्यप उर्फ ऋषिगिरी जिठनियां के मंदिर में तीन वर्ष से रह रहे थे। वह अकेले रहते थे और गांव व आसपास के लोगों का उनके मंदिर में आना जाना था। मंदिर में बुधवार को रात साढ़े सात बजे तक उन्हें देखा गया था। 

गुरुवार को सुबह मंदिर परिसर में एक स्थान पर खून के छींटे थे। शराब के दो पौवे खाली पड़े थे। जब आसपास के लोगों ने यह नजारा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह ने बताया कि गुरुवार को रात करीब साढ़े नौ बजे मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर नहर मार्ग पर सड़क के किनारे ऋषि गिरी की लाश पड़ी थी। 
विज्ञापन


सिर पर चोट थी। खून निकला हुआ था। ऐसा लगता है कि हत्या करके लाश फेंकी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें