फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव के पास तालाब में उतराता मिला राजमिस्त्री का शव, शराब पीने का था आदी

Wed, 07 Jan 2026 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह राजमिस्त्री का शव तालाब में उतराता मिला। वह मंगलवार शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते सीओ सिटी व इंस्पेक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले राजमिस्त्री का शव बुधवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया निवासी महेंद्रपाल (40 वर्ष) पुत्र गोकुल प्रसाद मंगलवार शाम घर से जंगरौली बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह गांव के ही समीप स्थित तालाब में उनका शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने का आदी था महेंद्रपाल 
पुलिस जांच में सामने आया है कि महेंद्रपाल शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम भी उसे क्षेत्र के कुछ लोगों ने नशे की हालत में देखा था। हालांकि परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। 

महेंद्रपाल पेशे से राजमिस्त्री था। परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके परिवार में दो पुत्र और सात पुत्रियां हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें