पीलीभीत के पूरनपुर में प्रदीप कॉलोनी निवासी डॉ. टीएन सिंह की पत्नी पूनम सिंह (38) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव बंद कमरे में मिला। पूनम के मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। डॉ. टीएन सिंह निजी चिकित्सक हैं। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात रह चुके हैं।
डॉ. टीएन सिंह ने घर के निचले हिस्से को एक चिकित्सक को किराये पर दे रखा है, जिसमें अल्ट्रासाउंड सेंटर चलता है। चिकित्सक दंपती ऊपरी मंजिल पर रहते थे। बृहस्पतिवार रात 10 बजे पूनम अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ कमरे में सोने के लिए गईं।
UP News: अशरफ के साले सद्दाम की तलाश में एयरपोर्ट के फुटेज खंगाल रहीं एसटीएफ, दुबई के फोटो वायरल
वह शुक्रवार दोपहर दो बजे तक नहीं उठीं तो डॉक्टर ने उन्हें कई आवाज दीं लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर कमरे में पूनम का शव पड़ा था। शव के पास डेढ़ साल की पुत्री रो रही थी।