फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही ब्रांच नहर में मिला जगदीश का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। निगोही ब्रांच नहर में गांव शिवनगर के पास पानी में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। उसकी पहचान विधिपुर निवासी जगदीश के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव विधीपुर निवासी 40 वर्षीय जगदीश गुरुवार देर शाम खेत की रखवाली करने के लिए गया था। काफी देर तक जब घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की, मगर कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर में बच्चों ने गांव शिवनगर के पास से बहती निगोही ब्रांच में एक युवक को पड़ा देखा। इसकी सूचना बच्चों ने ग्रामीण को दी, तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना जरा पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने शव की पहचान जगदीश पुत्र नंदराम निवासी विधिपुर को थाना गजरौला के रूप में की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जगदीश के बड़े भाई ढाकन लाल ने हत्या की आशंका जताई है। लेकिन गजरौला पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के लिए कहा है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें