घुंघचाई। हाईवे पर मंगलवार शाम अनियंत्रित हुई डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं है। सभी लोग इकोत्तरनाथ मंदिर से वापस लौट रहे थे।
पीलीभीत नगर के रहने वाले कुछ लोगों ने मंगलवार को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पर विशाल भंडारा आयोजित किया था। भंडारा समापन होने के बाद देर शाम डीसीएम पर सवार होकर वापस अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान घुंघचाई हाईवे पर स्थित जनकापुर के पास डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बताया जाता है कि डीसीएम हाईवे पर काफी दूर तक घसीटती चली गई। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। हादसे की सूचना पर राहगीर और ग्रामीणों की मदद से सभी को निकाला गया। संवाद