फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में बने धार्मिक स्थल को हटवाया

Wed, 28 May 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में एक युवक के घर में दूसरे समुदाय का धार्मिक स्थल होने की जानकारी पर बुधवार को हिंदू संगठन के लोगों ने घुंघचाई थाने पहुंचकर विरोध जताया। धार्मिक स्थल को ध्वस्त कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की और धार्मिक स्थल हटवा दिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने दादा की मौत के बाद घर के अंदर कब्र बनवाई थी और पूजा-अर्चना करता है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया मामले की सूचना पर मौके पर गया था। जांच के बाद धार्मिक स्थल को हटवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें