डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गोरा निवासी 45 वर्षीय हिकमतुल्ला की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय किसान अजीजुर्रहमान घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गांव गोरा के समीप जादौपुर मोड़ पर हुई। गांव गोरा निवासी अजीजुर्रहमान ने बताया कि वह बाइक पर गांव के समीप खेत पर जा रहा था। बाइक पर पीछे गांव के हिकमतुल्ला सवार थे। गढ़वाखेड़ा-ढाका रोड पर गांव जादौपुर के समीप पीछे से आई डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हिकमतुल्ला मृत घोषित कर दिया। जबकि अजीजुर्रहमान की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
पूरनपुर। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी रामसेवक घायल हो गया। रामसेवक ने बताया कि सोमवार को साइकिल पर चारा लेने खेत पर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। घायल रामसेवक को इलाज को सीएचसी ले जाया गया।