बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर रेलवे क्रासिंग पर काम करते मजदूर। संवाद
बरखेड़ा। मरम्मत कार्य के चलते कस्बे के दौलतपुर मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर लगे फाटक को बंद रखा गया। इससे आवागमन प्रभावित रहा। सोमवार को बरखेड़ा कस्बे से दौलतपुर मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य कराया गया। इससे सुबह सात बजे फाटक को बंद कर दिया गया।
फाटक बंद होने से मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों को आवागमन में अधिक समस्या हुई। राहगीर कई किलोमीटर घूमकर जाने को मजबूर हुए। बीसलपुर जाने वाले लोग रम्पुरा मार्ग और पीलीभीत जाने वाले लोग ज्योरहा कल्यानपुर मार्ग से होकर गुजरे। शाम पांच के बाद यहां की क्राॅसिंग खोला गया। इससे बाद आवागमन शुरू हो सका। संवाद