फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डांग ने अमखेड़ा और मुड़िया ने पीलीभीत की टीम को हराया

Tue, 20 May 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। गांव डांग में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट प्रीमियम लीग में सोमवार रात दो मुकाबले हुए। इसमें डांग ने अमखेड़ा और मुड़िया ने पीलीभीत की टीम को हराया।
विज्ञापन

सोमवार रात पहला मैच अमखेड़ा और डांग के बीच हुआ। अमखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर आठ ओवर में छह विकेट खोकर 66 रन बनाए। जवाब में डांग की टीम ने 7.4 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। दानिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच मुड़िया और पीलीभीत के बीच हुआ। पीलीभीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुड़िया की टीम ने 7.3 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। शाहिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट प्रबंधक जफर सुपारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग मोहम्मद नसीम और कमेंट्री जुनैद व रेहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें