फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में धूमधाम से निकाली गई दधिकांदो शोभा यात्रा

Sat, 09 Sep 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में शनिवार शाम दधिकांदो शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने देव स्वरूपों की आरती उतारी।
विज्ञापन

नगर में शनिवार शाम बड़ास्थल मंदिर से दधिकांदो यात्रा शुरू हुई। यात्रा में ठेलों पर बड़ा स्थल मंंदिर और छुटन्नी देवी मंदिर के सिंहासनों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एक ई-रिक्शे पर भगवान श्रीकृष्ण और कंस के स्वरूप विराजमान थे। बाजे-गाजे के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी।
प्रमुख मार्गों से होकर यात्रा मोहल्ला दुबे में गोविंद आश्रम के पास पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व बाबूराम शर्मा ने किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल यात्रा के साथ रहा। आयोजन समिति के मोहित सक्सेना, सचिन कुमार, सुधीर गुप्ता, प्रियांक गुप्ता आदि भी यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें