फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्यारा सजाया दरबार, बालाजी आओ कीर्तन में...

विज्ञापन
श्री बालाजी धाम के बा​र्षिकोत्सव में निकाली गई झंडी यात्रा में मौजूद श्रद्धालु । स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई भव्य झंडी यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। श्री बालाजी धाम के द्वितीय वार्षिकोत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से किया गया। भव्य झंडी यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कीर्तन संध्या में बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए।
शहर से सटे गांव अलीगंज स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के समापन पर झंडी यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे माधोटांडा रेलवे फाटक से हुई। यात्रा गांव अलीगंज से होेते हुए बालाजी धाम तक पहुंची। जगह-जगह लाेगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

धाम पर यात्रा के पहुंचने के बाद बाबा का भोग लगाने के बाद संकट निवारण हवन किया गया। हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगोें ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। शाम पांच बजे श्री बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की ओर से कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्यारा सजाया दरबार, बालाजी आओ कीर्तन में..., सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारमबार... आदि भजनों पर कलाकारों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बालाजी धाम के सेवक महंत दीपक शर्मा, कपिल वर्मा, रेनू गुप्ता, मीना देनी, रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें