बिजली करंट से गांव कीरतपुर जैनपुर निवासी 35 वर्षीय किसान निशान सिंह की मौत हो गई। किसान की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना शनिवार शाम की है। बिजली के खंभा से घर को आई केबिल टूटकर घर में गिर गई। इस दौरान केबिल की चपेट में आए किसान निशान सिंह की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। देरशाम किसान को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। किसान के परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि घटना की सूचना रविवार की सुबह मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।