फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से संविदा  कर्मी की मौत

Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नखासा स्थित पीली कोठी के पीछे लगे ट्रांसफार्मर पर काम करते समय अचानक बिजली आ गई, जिससे करंट लगने से काम कर रहा मोहल्ला मदीना शाह निवासी संविदा कर्मचारी 25 वर्षीय संजीव राठौर झुलस गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के विरोध में मृतक के परिवार वालों ने मुआवजे और जेई पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल गेट के सामने स्थित टनकपुर हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। जाम से करीब पौन घंटे तक हाइवे पर आवागमन ठप रहा। 
विज्ञापन

मोहल्ला मदीना शाह निवासी संजीव राठौर बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है। मोहल्ला नखासा स्थित पीली कोठी के पीछे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। सोमवार को वह दो साथियों के साथ सेट डाउन लेकर पहुंचा और कमी को दूर कर रहा था। अचानक बिजली आ जाने से करंट की चपेट में आकर संजीव झुलस गया। कर्मचारी के झुलसने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में साथी कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। परिवार के लोग बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तमाम लोगों के साथ जिला अस्पताल गेट के सामने टनकपुर हाइवे पर पहुंचे और जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार वालों को मुआवजा और जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब भीड़ हाइवे से किनारे हटी। इस दौरान हाइवे करीब पौन घंटे बंद रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसडीओ दीपक नेगी ने भी मौके पर पहुंच परिवार वालों से वार्ता की। 

जेई और एसएसओ के खिलाफ दी तहरीर
पीलीभीत। काम करते समय करंट से झुलस कर मरे संविदा कर्मचारी संजीव राठौर की मां तारा देवी ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और एसएसओ के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक की मां का आरोप है कि उनका पुत्र जेई के आदेश पर लाइन पर काम कर रहा था। इसकी जानकारी एसएसओ को भी थी। इसके बाद भी एसएसओ ने लाइन चालू कर दी, जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



रामलीला ग्राउंड से सुनगढ़ी थाने तक एक पोल पर कंपोजिट लाइनें हैं। एचटी लाइन पर जो भी काम होना चाहिए उस पर दोनों लाइनों का शट डाउन लेना चाहिए था। प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि एक लाइन का शट डाउन था। दूसरी लाइन का करंट किसी तरह उस लाइन में पहुंच गया, जिससे हादसा हो गया। गलती किस स्तर पर हुई इसकी जांच के लिए उपखंड अधिकारी चतुर्थ रणवीर सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता दिलवाई जाएगी। जांच में जिसकी गलती पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधिशाषी अभियंता    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें