फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: न्यूरिया की बंगाली कॉलोनी में दुर्गा महोत्सव की तैयारियां

Sun, 21 Sep 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही न्यूरिया की बंगाली कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंदिरों और पूजा पंडालों में मूर्तिकार मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस बार भी न्यूरिया की बंगाली कॉलोनी और टांडा विजेसी में आयोजित होने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव और मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा। खासतौर पर न्यूरिया कॉलोनी का दुर्गा महोत्सव अपनी भव्यता, पारंपरिक रंग-रूप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में इस पर्व के लिए उत्साह है। महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। युवा वर्ग नृत्य-नाट्य और गीत-संगीत की प्रस्तुतियों की रिहर्सल कर रहे हैं। त्योहार का असर बाजारों में भी देखने के लिए मिल रहा है। सजावट का सामान, परिधान और प्रसाद की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चलेगा। मूर्ति विसर्जन छह अक्तूबर को किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौने और खान-पान की दुकानें सजाई जाएंगी। इसके अलावा बांग्ला नाट्य मंचन, नृत्य प्रतियोगिता और ऑर्केस्ट्रा के साथ रुद्रपुर के आदर्श नाटक मंच और शक्ति फार्म नाटक कमेटी की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। प्राचीन दुर्गा मंदिर में जोशी कॉलोनी के मूर्तिकार उत्तम देवी-देवताओं की मूर्तियों को आकार देने में लगे हैं। आयोजन समिति में उपाध्यक्ष मनोज मंडल, नरेश मंडल, किशोर मंडल, प्रदीप चंद्र और उपनंद मिस्त्री सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी हम महिलाएं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा की तैयारियों में लगी हैं। यह त्योहार हमारे लिए शक्ति और एकता का प्रतीक है।
सरस्वती मंडल, गृहिणी
बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ग्राहकों की भीड़ देखकर लगता है कि इस बार का मेला और भी भव्य होगा।


हरी चंद्र सरदार, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें