फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चे पुरस्कृत

विज्ञापन
गोमती महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती स्कूली छात्राएं। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गोमती महोत्सव के अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने उद्गम स्थल पहुंचकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोमती नदी के उद्गम स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में छह दिवसीय गोमती महोत्सव का आयोजन किया गया था। ट्रस्ट की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए थे। मेला क्षेत्र में दुकानें लगाने के साथ परिसर के इलाके में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। छह दिनों तक क्षेत्रीय स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रस्तुति पेश की। रामलीला का भी आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन के कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। अंतिम दिन प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर, बाल विद्या मंदिर, विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, शहीद भगत सिंह के अलावा बेसिक स्कूलों के बच्चों को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शील्ड और प्रस्तुति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा सह आयोजकों को भी पुरस्कृत किया गया। शनिवार को रोजाना होने वाली आरती में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। देर रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें