फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल पर हुआ तीन दिवसीय गंगा उत्सव का आगाज

विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गोमती उद्गम स्थल पर तीन दिवसीय गंगा उत्सव का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज किया गया। 52 विद्यार्थियों ने पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान ने विजेता विद्यार्थियों पुरस्कार वितरित किए। शाम को गंगा आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गोमती उद्गम स्थल पर सोमवार से गंगा उत्सव का आयोजन शुरू किया गया है। तीन दिवसीय उत्सव को लेकर डीएम पुलकित खरे ने पूर्व में मुख्यालय पर अफसरों के साथ बैठक रणनीति तैयार की थी। नोडल अफसर के रूप में जल निगम के अधिशासी अभियंता को नियुक्त किया गया। सोमवार को उत्सव के पहले दिन कार्यक्रम का आयोजक बेसिक शिक्षा विभाग को बनाते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के माधोटांडा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो समेत एक दर्जन विद्यालयों के 52 बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान ने कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने नारी शक्ति, दहेज उत्पीड़न आदि पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद उद्गम स्थल पर रोजाना होने वाली आरती के बाद गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हुए। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह के अलावा बीडीओ सर्वेश कुमार, प्रधान नईम अली, राममूर्ति सिंह, निर्भय सिंह, शक्ति सिंह समेत लोग मौजूद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मनीष श्रीवास्तव, अलोक अवस्थी, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें