फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बाइक  सवार घायल, हालत गंभीर

Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलसंडा रोड पर हुए हादसे में छात्रा समेत तीन घायल
विज्ञापन

 टनकपुर हाइवे पर गौहनिया-छतरी चौराहा के बीच बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय राहुल राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बीसलपुर के बिलसंडा रोड के मानपुर चौराहे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक छात्रा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
फर्रूखाबाद जिले के थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर बदहार निवासी 27 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र होतीलाल मजदूरी करता है। टनकपुर रेलखंड पर चल रहे कार्य को लेकर करीब एक महीने से वह ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा है। शुक्रवार को जेसीबी में खराबी आने पर वह ट्यूब लेने के लिए बाइक से बाजार आया था। टनकपुर हाइवे पर गौहनिया- छतरी चौराहा के बीच ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ दूर तक बाइक सवार राहुल ट्राली के पहिये में फंसकर घसीटता चला गया। यह देख चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर भाग निकला। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

बीसलपुर। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव करनपुर चक निवासी रामतीर्थ शुक्रवार को बहन प्रभा के साथ साइकिल से नगर को आ रहे थे। मानपुर चौराहा के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार भाई- बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, बाइक सवार गांव कासिमपुर निवासी गोविंद के भी चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 हादसे में साइकिल सवार घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम निवासी ज्ञानेश त्रिगुणायत शुक्रवार को साइकिल से खेत पर जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें