फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल प्रदर्शन में चयनित  किसानों को बांटी किट

Fri, 17 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
खरीफ धान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- एसडीओ बोले, समय अनुसार धान की करें रोपाई
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के  अंतर्गत विकास खंड मरौरी में खरीफ धान प्रदर्शन में चयनित 10 किसानों को इनपुट किट बांटी र्गइं। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि किसानों को समय के अनुसार ही फसल की रोपाई और सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीओ रितुषा तिवारी ने चयनित 10 किसानों को इनपुट किटें बांटंीं, जिसमें गांव कल्यानपुर के शांति स्वरूप, रंपुरिया सिरसा की रामबेटी, फुलहर के सुबेदार, गुर्ज गौटिया के दीपचंद, चिडै़यादाह की कृष्णा देवी, रंपुरिया सिरसा जगदीश प्रसाद, गुर्ज गौटिया सीताराम, कल्यानपुर की रुकमणी देवी, फुल्हार के गुरुदेव शामिल रहे। इनुपट किट में जैविक उर्वरक एजोटोवेक्टर, पीएसबी कल्चर, केबीएम, प्रेटीलाक्लोर आदि उर्वरक के अलावा यूएस 382 शंकर धान की बीज नि:शुल्क बांटा। खंड तकनीकी प्रबंधक प्रदीप कुमार मिश्रा ने जैव उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताया कि एजोटोवेक्टर, पीएसबी कल्चर, केबीएम को 75 लीटर पानी में प्रति लीटर जैव उर्वरक घोलकर पौध की जड़ों को 20-25 मिनट की डूबोकर प्रयोग करने से आवश्यकतानुसार एनपीके जैसे मुख्य तत्व की पूर्ति आसानी से हो जाती है। इस मौके पर एडीओ पीपी सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक राजवीर सिंह, महेश वर्मा, तकनीकी सहायक संजीव पटेल, मदन सिंह, हरिनंदन गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें