फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धार्मिक स्थल के निकट पहुंचा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

Thu, 29 Oct 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सैदपुर मे स्थित भूमसेन महाराज परिसर में मगरमच्छ का रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
न्यूरिया। पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर सैदपुर गांव स्थित भूमसेन महाराज परिसर में बुधवार रात मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद रात 9:30 बजे पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। रात 9:55 बजे उसे सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बालाजी आईटीआई के पास सरकारी स्कूल के नजदीक स्थित परिसर में गांव निवासी शिवम मौर्य ने रात करीब 7:30 बजे मगरमच्छ देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने वन विभाग को जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ नाले के रास्ते परिसर में घुस आया था। इसके दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 9:30 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
वन रक्षक अमित तिवारी और टाइगर ट्रैकर जगन्नाथ समेत टीम के सदस्यों ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद टीम मगरमच्छ को लेकर नदी पहुंची और रात 9:55 बजे उसे सुरक्षित छोड़ दिया। मगरमच्छ दिखाई देने से लेकर उसे नदी में छोड़े जाने तक करीब दो घंटे 25 मिनट का समय लगा। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें