पीलीभीत। छापे के दौरान दुर्लभ प्रजाति के कछुआ बरामद होने के मामले में वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने बृहस्पतिवार को तीनों तस्करों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तस्करों को जेल भेज दिया।
वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार ने कछुआ तस्करों की धरपकड़ करने को एसडीओ हेमंत सेठ को निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसडीओ के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को अमरिया तहसील क्षेत्र की नगरिया कॉलोनी में छापा मारा था। इस दौरान तीन तस्करों को पकड़ लिया गया। इस दौरान चार सुंदरी प्रजाति के कछुआ बरामद किए। टीम तस्करों को हिरासत में लेकर मुख्यालय ले आई थी। मुख्यालय पर तस्करों से पूछताछ की गई। इधर बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद तस्करों के सरगना विश्वनाथ, अभिषेक बाला और सूरज बाला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों तस्करों को जेल भेज दिया। मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद बरामद कछुओं को माला रेंज की नदी में छोड़ दिया गया। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए तस्करों को कोर्ट ने बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कछुओं को माला नदी में छोड़ दिया गया।