फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की  गुंडई, हॉकर को पीटा

Wed, 06 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखबार का मासिक बिल लेने गए हॉकर को एक जिला पंचायत सदस्य ने पहले दस रुपये कम दिए। विरोध करने पर हॉकर से मारपीट की गई। उसकी बाइक में भी तोडफ़ोड़ की गई। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुलाबटांडा के रहने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अखबार बांटता है। बुधवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य के घर अखबार का बिल लेकर पहुंचा। बिल 110 रुपये बना, लेकिन आरोपी सौ रुपये देकर जाने के लिए कहने लगा। पूरे पैसे मांगने पर आरोपी ने अपने पद का रसूख दिखाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य ने उससे मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं बाइक गिराकर उसमें तोडफ़ोड़ करने लगा। दुबारा ऐसा करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया। जिला पंचायत सदस्य की गुंडई के खिलाफ हॉकर ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हॉकर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्का दरोगा को गांव जाकर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 


गजरौला पुलिस मारपीट, लूट का आरोप 
पीलीभीत। खाकी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। गजरौला क्षेत्र के गांव बनौसा निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो जुलाई को उसकी दो फुफेरी भतीजियों का अपहरण हो गया था। घरवालों ने तलाश के दौरान दोनों को नवाबगंज से बरामद कर लिया। इनको ट्रक में बैठाकर वापस ला रहे थे। आरोप है कि गजरौला पुलिस के एक दरोगा, छह सिपाही एक अन्य युवक भी साथ में था। चार पहिया वाहन में सवार होकर आ गए। आरोप है कि पीड़ित के घर वालों को रोककर मारपीट की गई। पास में रखी दस हजार की नगदी, सोने की चेन, दो अंगूठी भी लूट ले गए। इसकी शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। एक दरोगा, एक सिपाही को नामजद करते हुए पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी मुनिराज ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें