फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के बाहर पड़ा मिला प्रोफेसर का शव

Wed, 06 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मृत प्रोफेसर राजकमल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के एक सहायक प्रोफेसर का शव बुधवार को नरेंद्रदेव कृषि विवि में हॉस्टल के बाहर संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। सहायक प्रोफेसर ने यहां हॉस्टल में रहकर हाल ही में अपना शोध पूरा किया और बुधवार को हॉस्टल खाली कर उन्हें जाना था।
विज्ञापन


विवि प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान से घसीटे जाने की आशंका जताई जा रही है। कमरे में शराब व बीयर की कई खाली बोतलें भी मिली हैं। पार्टनर छात्र घटना के बाद फरार है।  

चंद्रशेखर विवि कानपुर के सहायक प्रोफेसर राजकिशोर कमल (40) पुत्र बाबूलाल मूलरूप से कानपुर के बृज वासिन का पुरवा पोस्ट भौशावां के निवासी हैं। वे वर्तमान में विवि से जुड़े कृषि विकास केंद्र ललितपुर में विषय वस्तु विशेषज्ञ का काम देख रहे थे।
विज्ञापन


राजकिशोर यहां एनडी विवि के गंगा हॉस्टल में रहकर एग्रोनॉमी विषय में डॉ. बीएन सिंह की देखरेख में शोध कर रहे थे। राजकिशोर ने शोध पूरा कर मंगलवार को ही जमा किया और साथ ही हॉस्टल खाली करने का पत्र देकर एनओसी भी ले लिया था।

हॉस्टल के कमरा नंबर 90 में वे छात्र सुनील कुमार के पार्टनर थे, जो घटना के बाद से फरार है। हॉस्टल के छात्रों ने बताया कि मंगलवार रात राजकिशोर जोरियम गांव के किसी युवक के साथ देर रात तक हॉस्टल के बरामदे में बैठकर शराब पी रहे थे।

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे छात्रों ने छात्रावास के बाहर लगे जामुन के पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा देखा तो सूचना विवि प्रशासन को दी। सहायक छात्रावास अधीक्षक शंभू प्रसाद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और सूचना पुलिस को दी।

मीडिया प्रभारी उमेश पाठक ने बताया कि राजकिशोर का शव एंबुलेंस से कुुमारगंज कस्बे के एक नर्सिंगहोम ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसओ सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। विवि के डॉ. एपी राव ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें