फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की बरेली में मौत

Sun, 11 Oct 2015 07:27 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थाना गजरौला के गांव पलिया माफी निवासी 38 वर्षीय रामपाल भोजवाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर लाने के बाद मृतक के पिता ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी। उसके घर वालों का कहना है कि राजपाल के शरीर पर चोट और गला किसी चीज से कसने के निशान है। घर वालों ने ससुराल वालों पर उसकी गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव पलिया माफी निवासी छोटेलाल ने बताया कि उसने अपने पुत्र रामपाल की शादी बरेली की बांके छावनी निवासी मंजू देवी के साथ की थी। पुत्र के दो बेटे व एक बेटी है। दो साल पहले पत्नी की जिद पर पुत्र बरेली चला गया और बांके छावनी में ही किराए पर कमरा रहकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का पोषण करता था। 10 अक्तूबर की सुबह रामपाल की पत्नी ने दोपहर बाद उनके मोबाइल पर सूचना दी कि पति रामपाल के सीने में तेज दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। सूचना पर छोटेलाल अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ शाम करीब पांच बजे उसके कमरे पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब वह शव घर लेकर आए तो देखा की उसके गले पर किसी चीज से गला घोटने के निशान थे। हाथ और पीठ नीली थी। छोटेलाल के मुताबिक जब उन्होंने निशानों के बारे में पूछा तो पुत्रवधू मंजू देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। इस पर परिवार वालों को शक हुआ। इस पर उन्होंने मौत का कारण जानने के लिए गजरौला पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। छोटेलाल ने पुत्र के ससुरालीजनों पर मारपीट और गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें