फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी

Wed, 30 Mar 2016 08:32 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते थाना गजरौला के गांव अटकोहना निवासी 21 वर्षीय लाखन ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा कुंडे से लटकाकर फांसी लगा ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव अटकोहना निवासी श्यामाचरण ने बताया कि उसके पुत्र की शादी दो साल पहले घुंघचाई क्षेत्र से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी। पंचायत में छुड़ौती की बात तय हुई। इसके लिए पांच अप्रैल की तिथि निर्धारित हुई थी। मंगलवार रात करीब दो बजे लाखन ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा गले में डाल लिया और कुंडे से लटकर जान दे दी। सुबह कमरे में लाखन का शव लटका देख घर में कोहराम मच गया। शोरशराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें