फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 07 Jul 2015 12:20 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी 26 वर्षीय दीपक पांडेय की जहर खाने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पत्नी रचना पांडेय ने ससुराल वालों पर पति को जहर खाने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। वहीं युवक की मां राजेश्वरी देवी ने पुत्रवधू पर कलह कर पुत्र पर जहर खाने पर विवश करने का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता गांव पिपरिया जयभद्र निवासी मूलचंद पांडेय ने भी दीपक के परिवार वालों पर जहर देकर दीपक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी दीपक पांडेय रविवार की शाम परिवार वालों को गंभीर हाल में घर पर मिला। परिवार वालों के मुताबिक जहर खाने की बात पता चलने पर उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से पीलीभीत स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सोमवार सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवार वाले शव घर ले आए। वहां मृतक की पत्नी और सास में एक-दूसरे पर जहर खाने को मजबूर करने के आरोप लगाए।

सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह पहुंच गए। पत्नी रचना ने सास राजेश्वरी देवी, जेठ विपिन पर जहर खाने को पति को प्रताड़ित करने, उसे कमरे में बंद कर पीटने आदि का आरोप लगाया। वहीं युवक की मां राजेश्वरी देवी ने पुत्रवधू पर कलह कर पुत्र को जहर खाने पर विवश करने व उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतक युवक के ससुर मूलचंद ने पुलिस को दी तहरीर में दामाद के माता-पिता, बड़े भाई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में दीपक के जहर खाकर आत्म हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें