फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल की लकड़ी बरामद, तीन धरे

Wed, 20 Jan 2016 11:30 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और सामाजिक वानिकी ने साल की लकड़ी से भरा छोटा हाथी पकड़कर उसमें बड़ी संख्या में साल की लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर वाहन और लकड़ी कब्जे में ली है।
विज्ञापन

गांव सिरसा से छोटा हाथी में साल की लकड़ी लादकर ले जाने की सूचना सामाजिक वानिकी को मिली थी। जिस पर वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ घेराबंदी की। टीम ने गांव चंदोखा के समीप छोटा हाथी को रोककर तलाशी ली तो उसमें 26 साल के वर्गे बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चालक गांव घुंघचाई निवासी अवनीश और वाहन पर सवार गांव खानपुर चुकटिहाई निवासी श्यामऔर सूरज को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने साल के वर्गों से लदे वाहन को कब्जे में लिया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सामाजिक वानिकी के रेंजर हसीन अहमद ने बताया कि साल के वृक्ष कहां से काटे गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के अन्य साथियों की भी जानकारी की जा रही है। मालूम हो कि गांव सिरसा सहित आसपास के गांव के अलावा कुर्रैया, सेहरामऊ क्षेत्र में साल की लकड़ी की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। सिरसा, सबलपुर में इससे पहले भी कई बार साल के वर्गे पकड़े जा चुके है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें