फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर कुकर्म और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 07 Feb 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर सुनगढ़ी क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की ससुराल वालों ने जान लेने की कोशिश कर 25 जून 2017 को घर से निकाल दिया। पति पर कुकर्म और जेठ पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया गया है। परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के बाद भी सुलह न होने पर विवाहिता ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2017 को बीसलपुर के जोगीठेर गांव के रहने वाले अमित कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक की मांग करने लगे। जबकि विवाहिता के अनुसार पिता ने चार लाख रुपये व साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात दिए थे।
दहेज में की जा रही मांग को पूरा न करने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। 24 मई 2017 को उसकी सास और जेठानी बीसलपुर में दवा लेने गए हुए थे। इस बीच जेठ अनिल कुमार ने उससे दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पति से की गई तो उसने मारपीट कर दी। इसके बाद 30 मई को पति पर आरोप है कि उसने कुकर्म किया। इसके बाद आरोप है कि गर्दन पर तलवार रखकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद 25 जून 2017 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कई दिनों तक बीसलपुर तहसील में परिवार परामर्श केंद्र में उसकी सुनवाई हुई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। दो दिन पहले महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने बताया कि पति अमित कुमार, ससुर कामता प्रसाद, सास कमला देवी, जेठ अनिल, जेठानी सुमंगला और ननद अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें