जख्मी सुनीता को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया थ्ाा।
- फोटो : Amar Ujala
कैंट के बिलन्दपुर के पास सुनीता चौहान की गर्दन काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुंहबोली मामी सावित्री देवी को बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुंहबोले मामा हरेंद्र का सुनीता से अनैतिक संबंध हो गया था और इसी वजह से हरेंद्र के साले ने सुनीता की गला काटकर हत्या कर दी। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल सुनीता को सावित्री मेडिकल कॉलेज में भी छिपकर देखने गई थी। पुलिस फरार आरोपी के तलाश में दबिश दे रही है।
पिपराइच के चिलबिलवा निवासी हरेंद्र चौहान का मुंहबोली भांजी सुनीता से अनैतिक संबंध हो गया था। कुशीनगर में एक डॉक्टर के यहां काम कर रही सुनीता को गोरखपुर लाकर हरेंद्र ने उसे यहां पर एक क्लीनिक में नौकरी दिलाई और फिर किराए का कमरा भी दिला दिया। कमरे में सुनीता की एक सहेली भी साथ रहती थी लेकिन अक्सर मामा के ठहरने की वजह से उसने कमरा छोड़ दिया था।
रविवार की रात सुनीता की हत्या के बाद से जांच में जुटी पुलिस का दावा है कि हरेंद्र ने सुनीता से संबंध के बाद से पत्नी सावित्री से दूरी बना ली थी। दोनों के बीत रिश्ते की जानकारी जब सावित्री को हुई तो उसने रेकी कराकर भाई से हत्या करा दी। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि जांच और साक्ष्य सामने आने के बाद साजिशकर्ता सावित्री को जेल भेज दिया गया है। गर्दन काटने के आरोपी सावित्री के भाई की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।