क्षेत्र का एक व्यक्ति एक महिला को कलकत्ता से बहला फुसला कर यहां लाने के बाद उसे 35 हजार रुपये में एक अन्य व्यक्ति के हाथ बेंच दिया। बताया जाता है कि दो दिन तक तो महिला खरीदने वाले युवक के पास रही। लेकिन तीसरे दिन अपना सामान आदि लेकर बेचने वाले व्यक्ति के पास पहुंच गई। खरीद के एवज में दी गई रकम और सामान आदि की वापसी को लेकर दोनों युवकों में जमकर झगड़ा हुआ। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को फोन से दे दी।
गांव रामपुर अमृत निवासी एक युवक कलकत्ता से एक महिला को कुछ दिन पहले बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले आया था। उसने गांव के ही एक ग्रामीण के हाथ 35 हजार रुपये में बेच दिया। जिस व्यक्ति ने रुपये देकर महिला को खरीदा, उसके घर वह दो दिन तक रही। लेकिन उसके बाद वह घर का कीमती सामान लेकर वापस उसी युवक के घर पहुंच गई जिसने उसे बेचा था।
उधर महिला को खरीदने के लिए दिए गए रुपये और उसके द्वारा घर से गायब किए गए सामान को लौटाने की बात कहने पर खरीद फरोख्त का धंधा करने वाले युवक से उसका झगड़ा भी हुआ। घटना की सूचना ग्रामीणों ने फोन पर पुलिस को भी दी। लेकिन पुलिस ने इस मामले को काफी हल्के में लेते हुए घटना स्थल पर पहुंचना भी मुनासिब नहीं समझा। एसओ राजेश यादव का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी वह पुलिस भेज अब मामले की जांच कराएंगे।